Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 443 अंकों की तेजी, निफ्टी 24000 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 443 अंकों की तेजी, निफ्टी 24000 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (01 जुलाई 2026, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 443.97 अंक यानि कि 0.58 प्रतिशत बढ़कर 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 140.10 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत बढ़कर 24,005.85 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   1 July 2026 3:44 PM IST

Next Story