Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 181 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (23 जून 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 181.39 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत गिरकर 76,912.68 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.60 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत गिरकर 24,055.30 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1376 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 882 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, हिंडाल्को, HCL टेक, TCS और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 84.76 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत बढ़कर 77,178.83 पर और निफ्टी 8.55 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,111.45 पर कारोबार कर रहा था।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें मंगलवार की सुबह इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ और यह 94.69 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 94.35 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 94.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (22 जून 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 290.86 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत बढ़कर 77,093.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.00 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत बढ़कर 24,100.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 291.17 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत बढ़कर 77,094.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.80 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत बढ़कर 24,102.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   23 Jun 2026 10:50 AM IST










