Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 254 अंकों की तेजी, निफ्टी 24160 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 254 अंकों की तेजी, निफ्टी 24160 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 254.36 अंक बढ़कर 77,409.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.30 अंक की बढ़त के साथ 24,168.00 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज (18 जून 2026, गुरुवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 254.36 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत बढ़कर 77,409.98 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 82.30 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,168.00 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंंत में करीब 2280 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1772 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इं​डिगो, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एनटीपीसी, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा, मारुति, टीसीएस, एचसीएल टेक और एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें गुरुवार को 20 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.33 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.69 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते बुधवार की सुबह रुपया 94.45 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 73.87 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत गिरकर 77,081.75 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 15.80 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत गिरकर 24,069.90 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (17 जून 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 347.14 अंकों की यानि कि 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,155.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 96.55 अंकों यानि कि 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,085.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   18 Jun 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story