Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में नरमी के बीच जारी हुए पेट्रोल- डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने और होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने के समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (18 जून 2026, गुरुवार) ईंधन के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है यानि कि यह आपको पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बैंगलोर में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.81 रुपए और डीजल 100.52 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में भी पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है। पटना में एक लीटर पेट्रोल 113.46 रुपए में और डीजल 99.47 रुपए में उपलब्ध है। जबकि, तिरुवनंतपुरम में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए चुकाना होंगे।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Aprilia SR 175 Tribute स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (18 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 79.13 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   18 Jun 2026 11:31 AM IST














