Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 53 अंकों तेजी, निफ्टी 24000 के पार खुला

सेंसेक्स में 53 अंकों तेजी, निफ्टी 24000 के पार खुला
आज सेंसेक्स 53.47 अंक बढ़कर 77,153.94 पर खुला। वहीं निफ्टी 35.65 अंक बढ़कर 24,091.65 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (29 जून 2026, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 53.47 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत बढ़कर 77,153.94 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.65 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत बढ़कर 24,091.65 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1428 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1461 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 256 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, एटरनल, श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 48.37 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत गिरकर 77,052.10 पर और निफ्टी 71.50 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत गिरकर 23,984.50 पर कारोबार करता नजर आया।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें सोमवार की सुबह 5 पैसे की मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 94.35 पर खुला। जबकि, बीते गुरुवार की सुबह रुपया 94.30 रुपए प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (25 जून 2026, गुरुवार) में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 366.50 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत बढ़कर 77,357.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 105.85 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत बढ़कर 24,127.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 109.25 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 34.35 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,056.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   29 Jun 2026 11:19 AM IST

Tags

Next Story