Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 249 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23870 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (30 जून 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 249.70 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत गिरकर 76,478.67 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 80.50 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,865.75 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 2250 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1805 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में आयशर मोटर्स, इंफोसिस, टाटा कंज्यूमर, टीसीएस और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें मारुति, टाइटन, बजाज फाइनेंस, इटरनल, अडानी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें मंगलवार को 13 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 94.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.57 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 94.35 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.53 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 129.42 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत बढ़कर 76,857.79 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 25.80 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत बढ़कर 23,972.05 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते बीते कारोबारी दिन (29 जून 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 372.10 अंक गिरकर 76,728.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 109.75 अंक की गिरावट के साथ 23,946.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   30 Jun 2026 3:45 PM IST












