अपनारुपी फिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं MYSP एंटरप्राइजेज ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने पुणे में 10,000 वर्ग फुट के भव्य कॉर्पोरेट कार्यालय का किया उद्घाटन; 2008 से देशभर में ‘ऑल इंडिया टॉप’ स्थानों पर कायम अग्रणी वित्तीय वितरक

पुणे: भारत की अग्रणी वित्तीय सेवा संस्थाओं में से एक अपनारुपी फिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं MYSP एंटरप्राइजेज ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने पुणे के शिवाजीनगर स्थित सिटी मॉल में अपने नए, अत्याधुनिक कॉर्पोरेट कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। मेट्रो से सीधे जुड़ी इस प्रीमियम लोकेशन पर स्थित लगभग 10,000 वर्ग फुट में फैला यह आधुनिक कार्यालय विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है तथा इसमें 207 से अधिक पेशेवरों के बैठने की क्षमता है।
विश्वास की विरासत और ‘ऑल इंडिया टॉप’ उपलब्धियां
वर्ष 2008 में स्थापित इस समूह ने भारतीय वित्तीय क्षेत्र में 18 वर्षों की मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाई है। 75 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंकों, निजी बैंकों और NBFC संस्थानों के साथ मजबूत साझेदारी तथा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के बल पर अपनारुपी फिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं MYSP एंटरप्राइजेज ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने विभिन्न बैंकिंग चैनलों में ऋण वितरण और व्यवसायिक प्रदर्शन के आधार पर लगातार ‘ऑल इंडिया टॉप’ स्थान हासिल किए हैं।
एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के ऋण एवं 57 बीमा कंपनियों की सेवाएं
यह विशाल कॉर्पोरेट कार्यालय ग्राहकों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक वित्तीय आवश्यकताओं के लिए एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यहां होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP), कमर्शियल लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, मशीनरी लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, CC/OD सुविधाएं तथा MSME फंडिंग सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही कंपनी ने बीमा क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Altsure Insurance Brokers Private Limited के कॉर्पोरेट ब्रोकिंग लाइसेंस के अंतर्गत तथा Let’s Insurance ब्रांड के माध्यम से कंपनी भारत की 57 प्रमुख बीमा कंपनियों के स्वास्थ्य बीमा, मोटर बीमा और जीवन बीमा सहित विभिन्न बीमा उत्पाद ग्राहकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रही है। इससे ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता, व्यापक विकल्प और बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा।
बैंकिंग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य उद्घाटन समारोह में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। LIC Housing Finance की ओर से रीजनल मैनेजर श्री विकास अवस्थी, DRM श्री देवांग नवले, DRM श्री श्रीपति, क्लस्टर हेड श्री मनीष शर्मा तथा एरिया मैनेजर श्री श्रीरंग राजहंस, श्री युवराज जाधव, श्री मंदार भार्गवे और श्री बिजॉय रॉय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समारोह में शामिल होकर MYSP एंटरप्राइजेज ग्रुप परिवार को शुभकामनाएं दीं।
दूरदर्शी नेतृत्व की गरिमामयी मेजबानी
इस समारोह की मेजबानी संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सचिन बामगुडे तथा प्रबंध निदेशक (Managing Director) श्री प्रवीण बामगुडे ने की। वरिष्ठ निदेशक मंडल एवं बिजनेस प्रमुखों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इनमें श्री गोविंद कुलकर्णी, श्री चेतन राजपूत, श्री राम जाधव, श्री शशिकांत धमणकर, श्री दत्ता बामगुडे, श्री उल्हास हाके, श्रीमती ममता प्रजापति, श्री सतीश बामगुडे, श्री सुधीर झांजे, श्री नीरज धोने, श्री अतुल वाउत्रे, श्री निखिल कनाडे, श्री गोरख थोंबरे, श्री निखिल निम्बोरकर, श्री अभिजीत पसारे, श्रीमती सुमिति अग्रवाल एवं श्री शाहाजी शामिल रहे।
DSA पार्टनर और कर्मचारी ही संस्था की वास्तविक ताकत
इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण देशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे B2B DSA (Direct Selling Agent) पार्टनर रहे। हैदराबाद, दिल्ली, नासिक, कोल्हापुर, नागपुर, भोपाल और जयपुर सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों से आए पार्टनरों ने समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थापक श्री सचिन बामगुडे ने कहा, “हमारे DSA पार्टनर ही इस संगठन की वास्तविक ताकत और विकास के प्रमुख स्तंभ हैं।” उन्होंने कंपनी के समस्त कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, समर्पण और अथक मेहनत के कारण ही कंपनी ने पूरे भारत में तेज़ी से अपनी मजबूत पहचान और विस्तार स्थापित किया है।
Created On :   2 July 2026 2:37 PM IST












