Petrol- Diesel Price: 75 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल, जानिए दिल्ली से लेकर पटना और भुवनेश्वर तक कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब नरमी देखने को मिली है और फिलहाल यह 75 डॉलर के नीचे बना हुआ है। इसी बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) भी पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.56 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए मिल रहा है। हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.69 रुपए और डीजल के लिए 103.82 रुपए चुकाना होंगे। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Maruti Brezza Facelift से 23 जुलाई को उठेगा पर्दा, मिलेगा नया टर्बो इंजन और कई बड़े अपडेट
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली कमी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (1 जुलाई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 73.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 74.02 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   1 July 2026 11:01 AM IST














