Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1186 अंक चढ़ा, निफ्टी 22670 के ऊपर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य पूर्व में जारी जंग का तनाव कम होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज (01 अप्रैल 2026, मंगलवार) हरियाली लौट आई है। लगातार भारी गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1186.77 अंक यानि कि 1.65 प्रतिशत ऊपर 73,134.32 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 348.00 अंक यानि कि 1.56 प्रतिशत ऊपर 22,679.40 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 3675 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 478 शेयरों में गिरावट आई, जबकि, 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लैब्स, एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें ट्रेंट, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एसबीआई, इटरनल, एल एंड टी, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एनटीपी, सनफार्मा, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,689.29 अंक यानि कि 2.35 प्रतिशत ऊपर 73,636.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 508.25 अंक यानि कि 2.28 प्रतिशत ऊपर 22,839.65 के स्तर पर खुला था।
प्री-ओपनिंग सेशन में भी भारतीय बेंचमार्क सूचकांक ऊंचे स्तर पर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 1,838.25 अंक यानि कि 2.55 प्रतिशत ऊपर 73,785.80 पर और निफ्टी 476.45 अंक यानि कि 2.13 प्रतिशत ऊपर 22,807.85 पर था।
जबकि, बीते सत्र (30 मार्च 2026, मंगलवार) में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1635.67 अंक यानि कि 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानि कि 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On :   1 April 2026 3:50 PM IST












