Share Market Closing Bell: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 261 अंकों की तेजी, निफ्टी 24270 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (03 जुलाई 2026, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 261.79 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत बढ़कर 77,763.91 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95.15 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,270.85 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 2182 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1879 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 188 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व, अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एसबीआई, एलएंडटी और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टेक महिन्द्रा, भारती ऐयरटेल, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एक्सिस बैंक, एसबीआई, एमएंडएम, एलएंडटी, कोटक बैंक और इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार को इसमें 17 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.22 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.21 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 94.92 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 450.78 अंक यानि कि 0.58 प्रतिशत बढ़कर 77,952.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 138.75 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत बढ़कर 24,314.45 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (02 जुलाई 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 579.48 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 169.85 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत बढ़कर 24,175.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   3 July 2026 3:59 PM IST










