Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 72 डॉलर पार पहुंची, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार 80 डॉलर के नीचे बनी हुई हैं। हालांकि, इस बीच भी इनमें उतार- चढ़ाव भी साफ दिखाई दे रहा है और फिलहाल यह 72 डॉलर के पार जा पहुंची हैं। हालांकि, इसका कोई असर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम पर नहीं हुआ है। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने बीते दिनों जो इजाफा किया वह आज (03 जुलाई 2026, शुक्रवार) भी बरकरार है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 110.49 रुपए और डीजल 102.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हैदराबाद में भी पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 113.19 रुपए में और डीजल 98.25 रुपए में उपलब्ध है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
यह भी पढ़े -Kia Seltos के दो नए प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च, अब मिलेगा ज्यादा एडवांस ADAS और लग्जरी फीचर्स का दम
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -अनंत अंबानी ने टीटीडी को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान कीं, तिरुमला के बढ़ते ईवी बेड़े को मिला बड़ा बल
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (3 जुलाई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 72.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 70.51 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   3 July 2026 11:33 AM IST











