Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 1680 अंकों से अधिक की ​बढ़त, निफ्टी 22800 के पार खुला

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 1680 अंकों से अधिक की ​बढ़त, निफ्टी 22800 के पार खुला
आज सेंसेक्स 1,689.29 अंक ऊपर 73,636.84 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 508.25 अंक ऊपर 22,839.65 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (01 अप्रैल 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,689.29 अंक यानि कि 2.35 प्रतिशत ऊपर 73,636.84 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 508.25 अंक यानि कि 2.28 प्रतिशत ऊपर 22,839.65 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2369 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 351 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी का शेयर लाल निशान पर रहा।

प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक ऊंचे स्तर पर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 1,838.25 अंक यानि कि 2.55 प्रतिशत ऊपर 73,785.80 पर और निफ्टी 476.45 अंक यानि कि 2.13 प्रतिशत ऊपर 22,807.85 पर था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (30 मार्च 2026, मंगलवार) में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,105.56 अंक यानि कि 1.50 प्रतिशत गिरकर 72,477.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 321.75 अंक यानि कि 1.41 प्रतिशत गिरकर 22,497.85 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1635.67 अंक यानि कि 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानि कि 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   1 April 2026 10:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story