Stock Market Holiday: आज गुड फ्राइडे पर बंद रहेगा शेयर बाजार, निवेशकों को मिला तीन दिन का ब्रेक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार आज (03 अप्रैल 2026, शुक्रवार) गुड फ्राइडे (Good Friday) के अवसर पर बंद रहेगा। ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हो या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कारोबार नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि, आज के दिन कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की छुट्टी है। इसके अलावा आज देश के तमाम निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, कुछ दफ्तरों में काम जारी रहेगा।
बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, आज इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसी के साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए आज आंशिक अवकाश रहेगा। कमोडिटी मार्केट में MCX में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी, जबकि शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। वहीं NCDEX में पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।
Created On :   3 April 2026 10:44 AM IST












