Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर के पार, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। फिलहाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 102डॉलर के पार जा पहंची हैं। इस बीच आज (03 अप्रैल 2026, शुक्रवार) सुबह सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 94.84 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 87.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 105.58 रुपए और डीजल 33 पैसे महंगा होकर 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 104.72 रुपए और डीजल 09 पैसे महंगा होकर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नोएडा में भी पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 94.88 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 87.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 05-05 पैसे कम होकर क्रमश: 100.93 रुपए 92.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
Created On :   3 April 2026 9:54 AM IST












