न्यू स्कूटर: 2026 Suzuki Burgman Street भारत में नए फीचर्स और डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.02 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2026 Suzuki Burgman Street को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें एक नए Access-आधारित प्लेटफॉर्म, अतिरिक्त फीचर्स और डिजाइन में बदलाव देखने को मिलता है। हालांकि, इसकी जानी-पहचानी मैक्सी-स्कूटर स्टाइलिंग में कोई फेरबदल नहीं किया। इसकी कीमत 1.02 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपये तक जाती है, जिसमें TFT और की फॉब शामिल हैं।
2026 Suzuki Burgman में क्या खास
इसमें नई लाइटिंग डिजाइन दी गई है, इसमें एक नया LED हेडलैंप और टेल-लैंप सेटअप दिया गया है। इसमें अब ज्यादा कोणीय (angular) और बॉक्सी एग्जॉस्ट मफलर भी दिया गया है। अब कीलेस इग्निशन की सुविधा है, जिसके साथ एक मल्टीफंक्शन की फॉब मिलता है। इस की फॉब से सीट, फ्यूल फिलर और हैंडल लॉक को ऑपरेट किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है, जिसमें TFT डैश भी मिलता है। जबकि निचले वेरिएंट्स में LCD यूनिट और एक सामान्य चाबी (physical key) ही मिलती है।
इसके चेसिस सेटअप में आगे की तरफ़ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ़ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, और इसके दोनों सिरों पर 12-इंच के पहिये लगे हैं। स्कूटर में आगे की तरफ डिस्क और पीछे की तरफ़ ड्रम ब्रेक सेटअप जारी रखा गया है, जिसके साथ Suzuki का Combined Brake System भी मिलता है।
Burgman में 124cc का फ्यूल-इंजेक्टेड, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 8.4hp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क देता है, और इसके साथ CVT गियरबॉक्स दिया गया है। स्कूटर में अभी भी इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट, दोनों की सुविधा मिलती है और अब इसमें एक नया स्टार्टर क्लच भी है जिससे यह ज़्यादा शांत चलती है।
Created On :   2 April 2026 9:34 PM IST















