आगामी एसयूवी: Tata Sierra का नया टीजर हुआ जारी, एक्स्टीरियर और इंटीरियर की डिटेल मिली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की आने वाली एसयूवी सिएरा (Tata Sierra) इन दिनों काफी चर्चा में है। लॉन्च से पहले कंपनी इस आगामी एसयूवी की डिटेल लगातार शेयर कर रही है। फिलहाल, Tata Sierra का एक नया टीजर कंपनी ने जारी किया है। इसमें कंपनी ने इसके रेड कलर ऑप्शन के साथ ही केबिन की झलक भी दिखाई है। बता दें कि, टाटा अपनी इस नई SUV को 25 नवंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है। इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़े -Next-Gen Hyundai Venue में लेवल-2 ADAS समेत मिले कई बेहतरीन फीचर्स, जानिए कीमत और खूबियां
Tata Sierra के टीजर में क्या खास?
टाटा की आने वाली एसयूवी सिएरा के नए टीजर में इसका नया कलर देखा जा सकता है। टीजर में यह गहरे रेड शेड में नजर आ रही है, जो SUV को एक प्रीमियम और बोल्ड लुक देता है। टीजर में एसयूवी के बोल्ड फ्रंट फेसिया की नजदीकी झलक दिखाई गई है, जिसमें टाटा की सिग्नेचर कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ और ब्लैक ORVMs जैसे फीचर्स के अलावा मजबूत क्लैडिंग को दिखाया है जो इसकी ऑफ-रोड क्षमता को और मजबूत बनाती है।
सिएरा के अंदर एक एडवांस तीन-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड सेटअप है जिसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट यूनिट और एक एक्स्ट्रा को-ड्राइवर स्क्रीन शामिल है। इसका न्यूनतम लेआउट, नए डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।
Tata Sierra में इंजन ऑप्शन?
माना जा रहा है कि, सिएरा में इंटरनल कम्बशन और ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा को पहले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा, जबकि EV वर्जन बाद में पेश किया जाएगा। इसमें नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0L Kryotec डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे।
Created On :   6 Nov 2025 11:06 PM IST














