बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का

Closing bell: Market fell for the second consecutive day, Sensex fell 80 points
बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का
क्लोजिंग बेल बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 27.05 अंक नीचे 18
  • 017.20 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 80.63 अंक नीचे 60
  • 352.82 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (10 नवंबर, बुधवार) दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.63 अंक की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.05 अंक नीचे 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ।

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 96.80 अंक नीचे 18000 के स्तर पर खुला था।

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज

जबकि, बीते कारोबारी दिन (09 नवंबर, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और  शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 112.16 अंकों की गिरावट के साथ 60433.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.30 अंक नीचे 18844 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Created On :   10 Nov 2021 11:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story