सेंसेक्स 160 अंक नीचे, निफ्टी 18,090 के करीब बंद हुआ

Closing Bell: Sensex down 160 points, Nifty closes around 18,090
सेंसेक्स 160 अंक नीचे, निफ्टी 18,090 के करीब बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 160 अंक नीचे, निफ्टी 18,090 के करीब बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 57.80 अंकों की गिरावट के साथ 18
  • 089.85 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 161.41 अंकों की गिरावट के साथ 61
  • 193.30 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे (03 मई 2023, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 161.41 अंकों यानी कि 0.26% की गिरावट के साथ 61,193.30 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.80 अंकों यानी कि 0.32% की गिरावट के साथ 18,089.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 194.52 अंकों की गिरावट के साथ 61,160.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 71.05 अंकों की गिरावट के साथ 61,160.19 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (02 मई 2023, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 242.27 अंकों यानी कि 0.40% की तेजी के साथ 61,354.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.65 अंकों यानी कि 0.46% की तेजी के साथ 18,147.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Created On :   3 May 2023 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story