सेंसेक्स 518 अंक गिरा, निफ्टी 18,200 के नीचे बंद

Closing Bell: Sensex falls 518 pts, Nifty ends below 18,200
सेंसेक्स 518 अंक गिरा, निफ्टी 18,200 के नीचे बंद
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 518 अंक गिरा, निफ्टी 18,200 के नीचे बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 147.70 अंकों की गिरावट के साथ 18
  • 159.95 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 518.64 अंक की गिरावट के साथ 61
  • 144.84 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 नवंबर 2022, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 518.64 अंक यानी कि अंकों 0.84% की गिरावट के साथ 61,144.84 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 147.70 अंकों यानी कि 0.81% की गिरावट के साथ 18,159.95 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते सत्र (17 नवंबर 2022, गुरुवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 230.12 अंक यानी कि 0.37% नीचे 61,750.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 65.75 पॉइंट यानी कि 0.36% नीचे 18,343.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   21 Nov 2022 10:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story