सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Closing Bell सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 118.35 अंक नीचे 16
  • 450.50 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 300.17 अंक नीचे 55
  • 329.32 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (20 अगस्त, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300.17 अंकों की गिरावट के साथ 55,329.32 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 118.35 अंकों की गिरावट के साथ 16,450.50 के स्तर पर बंद हुआ।

डीजल लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, पेट्रोल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं

आज दिनभर के कारोबार के बाद नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील,  यूपीएल, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज एफएमसीजी के अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, मेटल, रियल्टी, मीडिया, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बता दें कि, आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 581.19 अंक नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला था। वहींनिफ्टी 174.30 अंकों की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला था। 

गोदरेज इंड्स्ट्रीज के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इस करीबी व्यक्ति को सौंपी कमान

बीते सत्र (18 अगस्त, बुधवार) सुबह शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। जबकि दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान 162.78 अंकों की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.75 अंकों की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 Aug 2021 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story