सेंसेक्स 200 अंक तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,800 के पार

Closing Bell: Sensex gains 200 pts, Nifty above 17,800
सेंसेक्स 200 अंक तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,800 के पार
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 200 अंक तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,800 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (26 अप्रैल 2023, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 169.87 अंक यानी कि 0.28% ऊपर 60,300.58 पर के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.35 पॉइंट यानी कि 0.25% ऊपर 17,813.60 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 19.91 अंक यानी कि 0.03% ऊपर 60,150.62 पर के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.80 पॉइंट यानी कि 0.04% नीचे 17,762.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (25 अप्रैल 2023, मंगलवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 74.61 अंक यानी कि 0.12% प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,130.71 के साथ बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 25.85 अंक यानी कि 0.15% प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,769.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   26 April 2023 9:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story