सेंसेक्स 349 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 के ऊपर बंद हुआ

Closing Bell: Sensex gains 349 points, Nifty ends above 17,900
सेंसेक्स 349 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 के ऊपर बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 349 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 के ऊपर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (27 अप्रैल 2023, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 348.80 अंक यानी कि 0.58% प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,649.38 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 101.45 अंक यानी कि 0.57% प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,915.05 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 21.89 अंक यानी कि 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,278.69 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 9.30 अंक यानी कि 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,804.30 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (26 अप्रैल 2023, बुधवार) भी बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 169.87 अंक यानी कि 0.28% ऊपर 60,300.58 पर के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 44.35 पॉइंट यानी कि 0.25% ऊपर 17,813.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   27 April 2023 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story