सेंसेक्स 104 अंक ऊपर, निफ्टी 17,800  के पार 

Closing Bell: Sensex up 104 pts, Nifty above 17,800
सेंसेक्स 104 अंक ऊपर, निफ्टी 17,800  के पार 
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 104 अंक ऊपर, निफ्टी 17,800  के पार 
हाईलाइट
  • निफ्टी 34.60 अंक की बढ़त के साथ 17
  • 833.35 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 104.92 अंक की बढ़त के साथ 59
  • 793.14 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (09 सितंबर 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.92 अंक यानि कि 0.18% की बढ़त के साथ 59,793.14 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.60 अंक यानि कि 0.19% की बढ़त के साथ 17,833.35 के स्तर पर बंद हुआ।  

आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 305.23 अंक यानि कि 0.51% की बढ़त के साथ 59993.45 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 100.10 अंक यानि कि 0.56% की बढ़त के साथ 17,898.85 के स्तर पर खुला था।  

जबकि, बीते कारोबारी दिन (08 सितंबर 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय भी बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 659.31 अंक बढ़कर 59,688.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल निफ्टी 174.35 अंक बढ़कर 17,798.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   9 Sep 2022 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story