शेयर बाजार में गिरावट का रुख

By - Bhaskar Hindi |14 Jan 2020 6:30 AM IST
शेयर बाजार में गिरावट का रुख
हाईलाइट
- शेयर बाजार में गिरावट का रुख
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सुबह लगभग 11.30 बजे 36.27 अंकों की गिरावट के साथ 41,823.42 कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी लगभग इसी समय 20.20 अंकों की गिरावट के साथ 12327.35 पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले सेंसेक्स 23.40 अंकों की तेजी के साथ सुबह 41883.09 पर खुला। जबकि निफ्टी 3.55 अंकों की तेजी के साथ 12333.10 पर खुला।
Created On :   14 Jan 2020 12:00 PM IST
Tags
Next Story