3 महीने में दुबई पहुंचे 47 लाख 50 हजार टूरिस्ट, इनमें सबसे ज्यादा इंडियन ट्रेवलर

3 महीने में दुबई पहुंचे 47 लाख 50 हजार टूरिस्ट, इनमें सबसे ज्यादा इंडियन ट्रेवलर
3 महीने में दुबई पहुंचे 47 लाख 50 हजार टूरिस्ट, इनमें सबसे ज्यादा इंडियन ट्रेवलर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 2019 के शुरुआती 3 महीनों में ही 4.75 मिलियन ( 47 लाख 50 हजार) टूरिस्ट दुबई की यात्रा कर चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा इंडियन ट्रेवलर्स की तादाद है। दुबई टूरिस्म की रिपोर्ट के मुताबिक 3 महीनों में भारत से 5 लाख 64 हजार 836 लोग दुबई घूम चुके हैं, दुबई जाने वालों में दूसरे नंबर पर (4 लाख 11 हजार 586) सऊदी अरब तो तीसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम (3 लाख 26 हजार 586) के ट्रेवलर्स हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दुबई की टूरिज्म इंडस्ट्री में 2 प्रतिशत का उछाल आया है। चीन से दुबई आने वाले टूरिस्ट की संख्या में भी 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, 2019 में अब तक चीन से 2 लाख 91 हजार 662 टूरिस्ट दुबई आ चुके हैं। दुबई आने वाले टूरिस्ट में पांचवा नंबर ईरान के लोगों का है, यहां से आने वाले टूरिस्ट में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, ओमान से 2 लाख 63 हजार 182 लोग आ चुके हैं।

दुबई  टूरिज्म के मुताबिक रशिया से दुबई आने वाले टूरिस्ट की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है, रशिया से 2 लाख 34 हजार 142 लोग तीन महीनों में दुबई की यात्रा कर चुके हैं। इनके अलावा जर्मनी, यूनाइटेड स्टेट अमेरिका, पाकिस्तान और फ्रांस भी उन 10 देशों में शामिल है, जहां से सबसे ज्यादा ट्रेवलर्स दुबई आते हैं। दुबई टूरिज्म के डायरेक्टर जनरल हिलाल सईद ने बताया कि टूरिज्म दुबई की आय का एक प्रमुख साधन बन गया है।

 

 

 

 

Created On :   6 May 2019 6:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story