कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया, सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं कम किए पेट्रोल डीजल के दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 01 December 2021
कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया, सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं कम किए पेट्रोल डीजल के दाम
फ्यूल प्राइज कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया, सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं कम किए पेट्रोल डीजल के दाम
हाईलाइट
  • कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया
  • कच्चा तेल बढ़ने पर करती हैं बेतहाशा वृद्धि
  • भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने रेट नहीं घटाए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में  पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों से परेशान आमजन को केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में राहत दी थी। इसके बाद अधिकांश राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती की थी। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर वाहन ईंधन में बेतहाशा वृद्धि करने वाली भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने जनता को कोई राहत नहीं दी है। आज (01 दिसंबर, बुधवार) भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि, इन दिनों कच्चे ​तेल में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका है। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने राहत के नाम पर सिर्फ रेट को स्थिर बनाए रखा है। ऐसे में लोगों का मानना है कि, सरकारी तेल कंपनियों ने जिस तरह जबरदस्त बढ़ोतरी कर पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाई हैं। कच्चे तेल में गिरावट पर वाहन ईंधन में कटौती की जा सकती है। क्योंकि अब तक राहत सिर्फ सरकार की ओर से दी गई है, जो कि चुनावी राहत है। 

वित्त वर्ष 2022 में कपड़ा क्षेत्र की सालाना बिक्री में सुधार की मजबूत मांग

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

पेटीएम ने दूसरी तिमाही के परिणाम साझा किए: ओपीएस से राजस्व 64 प्रतिशत बढ़ा

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Created On :   1 Dec 2021 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story