पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें मिली राहत या बढ़े दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 08 January 2022
पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें मिली राहत या बढ़े दाम
वाहन ईंधन दाम पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें मिली राहत या बढ़े दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी जस के तस बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (08 जनवरी 2022, शनिवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। करीब दो माह से अधिक समय हो चुका है, जब पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतें स्थिर हैं। ऐसा ही नजारा बीते चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था, लेकिन चुनाव के बाद जिस तरह से वाहन ईंधन की कीमतें बढ़ाई गईं, उसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। दिवाली से पहले केंद्र सहित कई राज्यों द्वारा वैट में कटौती के बावजूद पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है।

वहीं आमजनों का मानना है कि चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियां भाव बढ़ा सकती हैं। ये बात अलग है कि सरकार और कंपनियों के अनुसार रेट कच्चे तेल बाजार पर निर्भर होते हैं। लेकिन हकीकत वर्तमान में देखी जा सकती है कि कैसे 
कंपनियां चुनाव के दौरान आमजन को राहत देती नजर आती हैं और चुनाव खत्म होने पर आग। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारत पहले से ही कोविड की चपेट में, यूएस ट्रांजिट को विकास में तेजी लानी चाहिए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारत में मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होने से को मिला 2022 का पहला यूनिकॉर्न 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   8 Jan 2022 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story