पेट्रोल और डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव, जानें आज के दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 15 february 2022
पेट्रोल और डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव, जानें आज के दाम
वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल और डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव, जानें आज के दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
  • पेट्रोल के रेट आज भी 100 के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज (15 जनवरी 2022, मंगलवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि चुनावी मौसम में आमजनता को मिलने वाली ये राहत कब तक है यह कहना मुश्किल होगा। क्योंकि जनकारों का मानना है कि, चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर से वाहन ईंधन के रेट बढ़ाए जा सकते हैं। बता दें कि पहले भी चुनाव के बाद जमकर रेट बढ़ाए गए थे, जिसके बाद पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा था।

आमजन का कहना है कि चुनाव आते ही सरकार और सरकारी तेल कंपनियां खूब राहत देती हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार और कंपनियां दोनों ही कच्चे तेल का राग गाती हैं। दोनों ही रेट कम या स्थिर करने में अक्षम हो जाते हैं और आमजन की कमर तोड़ने का काम करते हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उबाल 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

ई-रुपी वाउचर की सीमा एक लाख रुपये करने का आरबीआई का प्रस्ताव  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   15 Feb 2022 4:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story