कच्चे तेल में तेजी के बीच पेट्रोल डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 16 March 2023
कच्चे तेल में तेजी के बीच पेट्रोल डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत
वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में तेजी के बीच पेट्रोल डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कभी क्रूड ऑयल में गिरावट तो कभी तेजी देखने को मिली रही है। हाल ही में तेजी के बाद अब एक बार फिर से कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ कच्चा तेल 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (16 मार्च 2023, गुरुवार) पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके मुताबिक, वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि, यह हालात 9 माह से भी अधिक समय से बने हुए हैं। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   16 March 2023 3:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story