चुनाव के बाद क्या बढ़ जाएंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानिए ताजा दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 19 January 2022
चुनाव के बाद क्या बढ़ जाएंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानिए ताजा दाम
वाहन ईंधन कीमत चुनाव के बाद क्या बढ़ जाएंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानिए ताजा दाम
हाईलाइट
  • चुनावी मौसम में सरकार और सरकारी कंपनियों की राहत
  • पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कोई बढ़त नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम पर दिखाई देता है। फिलहाल, पांच राज्यों में चुनाव का असर वाहन ईंधन पर नजर आ रहा है। दरअसल, करीब दो माह से भी अधिक समय से वाहन ईंधन के भाव ज्यों के त्यों बने हुए हैं। बता दें कि, दिवासी से पहले केंद्र और इसके बाद कई राज्य सरकारों ने वैट में कटौती करते हुए आमजन को राहत मुहैया कराई थी। इसके बाद से लगातार रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इस राहत को लेकर आमजन का मानना है कि, केंद्र और राज्य सरकारों ने पूरे साल जनता की कमर टूटते देखी। तेल कंपनियों ने कच्चे तेल बाजार का हवाला देकर खूब दाम बढ़ाए और सरकार ने इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप करने में खुद को अक्षम बताकर कोई मदद नहीं की। लेकिन चुनाव के चलते सरकारों और कंंपनियों द्वारा बताए गए कच्चे तेल पर निर्भर के दावे टूट गए। सरकारों ने वैट में कटौती की और कंपनियों ने सरकारों का साथ देते हुए रेट बढ़ाना बंद कर दिए। लेकिन संभवत: हमेशा की तरह चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

पोंगल त्योहार के दौरान तमिलनाडु में 520 करोड़ रुपये की हुई शराब की बिक्री

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   19 Jan 2022 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story