सर्राफा बाजार: सोने के भाव में आया उछाल, चांदी भी चमकी

Gold price surge, silver price also goes up
सर्राफा बाजार: सोने के भाव में आया उछाल, चांदी भी चमकी
सर्राफा बाजार: सोने के भाव में आया उछाल, चांदी भी चमकी
हाईलाइट
  • चांदी की कीमत 47
  • 350 रुपए प्रति किलोग्राम हुई
  • सोने का भाव 40
  • 970 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ
  • सोने के भाव में 150 रुपए की तेजी आई है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली सर्राफा बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद सोने के भाव में 150 रुपए की तेजी आई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने की कीमत में वृद्धि को लेकर बाजार विश्लेषकों का मानना है कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की खबर के बाद से सकारात्मक संदेश मिला, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है।

वहीं चांदी भी चमककर 150 रुपए तेजी के साथ 47,350 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि मांग बढ़ने से आई है। आपको यहां बता दें कि पिछले सत्र में सोना 40,185 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं बात करें चांदी की तो यह 47,044 रुपए प्रति किलोग्राम थी। आइए जानते हैं वैश्विक रुझान और सोना चांदी की कीमत...

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर जहां 0.3 प्रतिशत चढ़कर 1,551.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 8.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,552.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। जबकि अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर चमककर 17.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।  

अमेरिका चीन व्यापार
आपको बता दें कि मंगलवार को एक सूत्र ने कहा कि चीन ने अगले दो वर्षों में अमेरिका से लगभग 80 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निर्मित माल खरीदने का वादा किया है। हालांकि कुछ अमेरिकी व्यापार विशेषज्ञ इसे वास्तविक लक्ष्य ना होना बता रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्टिवन नूचिन ने कहा था कि पहले चरण के समझौते के बाद भी चीनी सामानों पर सीमा शुल्क में की गई बढ़ोतरी कायम रहेगी। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि दूसरे चरण तक प्रभाव में रहेगी। 

Created On :   16 Jan 2020 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story