गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों धड़ाम

Opening Bell: Market open with decline, both Sensex-Nifty fall
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों धड़ाम
Opening Bell गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों धड़ाम
हाईलाइट
  • निफ्टी 174.30 अंक नीचे 16394.50 पर खुला
  • सेंसेक्स 581.19 अंक नीचे 55048.30 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (20 अगस्त, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 581.19 अंक नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला। 

वहीं शनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 174.30 अंकों की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला।

डीजल लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, पेट्रोल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं

आज शुरुआती कारोबार के दौरान HDFC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले।

वहीं ITC, HCL टेक, NTPC, HDFC बैंक, LT, TCS, ICICI बैंक, SBI, TCS, टाइटन, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति,  पावर ग्रिड,एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील,  डॉक्टर रेड्डी और  के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते सत्र (18 अगस्त, बुधवार) सुबह शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स पहली बार 233.74 अंक ऊपर 56,026.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 57.60 अंकों की बढ़त के साथ 16,672.20 के स्तर पर खुला था। 

गोदरेज इंड्स्ट्रीज के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इस करीबी व्यक्ति को सौंपी कमान

जबकि दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 162.78 अंकों की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.75 अंकों की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   20 Aug 2021 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story