भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 700, निफ्टी में 176 अंक लुढ़का

Opening bell: Market opened with heavy fall, Sensex 700, Nifty fall 176 points
भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 700, निफ्टी में 176 अंक लुढ़का
ओपनिंग बेल भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 700, निफ्टी में 176 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 170 अंकों की गिरावट के साथ खुला
  • सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (23 नवंबर, मंगलवार) भारी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 700 अंकों की गिरावट के साथ 58 हजार के स्तर के नीचे खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 170 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें लेटेस्ट दाम

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (22 नवंबर, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 287.16 अंक यानी कि 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.35 अंक यानी कि 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था।

सहकारी समितियों को नाम में बैंक शब्द के प्रयोग के प्रति चेताया

जबकि शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स 1170 अंकों की गिरावट के साथ 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं  निफ्टी भी 348 अंकों की गिरावट के साथ 17,416 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Created On :   23 Nov 2021 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story