गिरावट से हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 59 हजार के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

Opening bell: Sensex below 59 thousand, Nifty also fall
गिरावट से हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 59 हजार के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का
ओपनिंग बेल गिरावट से हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 59 हजार के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी व अक्टूबर माह के पहले दिन (01 अक्टूबर, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 394.26 अंक की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 110 अंकों (0.62 फीसदी) की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला।

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 69.56 अंक नीचे 59056.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 65.90 अंक नीचे 17552.30 पर था। आज शुरुआती कारोबार के दौरान 807 शेयरों में तेजी देखी गई, 981 शेयरों में गिरावट आई जबकि 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रिकॉर्ड ​स्तर पर पहंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज की कीमत

आज NTPC, पावर ग्रिड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ICICI बैंक, HDFC बैंक, LT, TCS, ITC, SBI, HDFC, HCL टेक, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, डॉक्टर रेड्डी, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स,  टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन, सन फार्मा,  बजाज फिनसर्व, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (30 सितंबर, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स43.29 अंक की मामूली बढ़त के साथ 59,456.56 के स्तर पर खुला था।वहीं निफ्टी 8.10 अंकों की बढ़त के साथ 17,719.40 के स्तर पर खुला था। 

एक हजार से ज्यादा भारतीयों के पास 1 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति 

वहीं शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 286.91 अंकों की गिरावट के साथ 59,126.36 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 93.15 अंक की गिरावट के साथ 17,618.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   1 Oct 2021 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story