गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 467 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नीचे आया

Opening bell: Sensex fell 467 points, Nifty also came down
गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 467 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नीचे आया
ओपनिंग बेल गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 467 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नीचे आया
हाईलाइट
  • निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ खुला
  • सेंसेक्स 190 अंकों की गिरावट के साथ खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (14 जनवरी 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 190 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

पहले खूब बढ़ाए पेट्रोल- डीजल के दाम, अब चुनावी मौसम में राहत देने में आगे हुई सरकारी तेल कंपनियां

फिलहाल, सेंसेक्स 467 अंकों की गिरावट के साथ 60,768 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 134 अंक नीचे आकर 18,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (13 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 152 अंक की बढ़त के साथ 61,302 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 18,257 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ। 

Created On :   14 Jan 2022 4:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story