सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 16,000 के करीब

Opening bell: Sensex opens up 480 points, Nifty closes to 16,000
सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 16,000 के करीब
ओपनिंग बेल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 16,000 के करीब
हाईलाइट
  • निफ्टी 164.30 अंक की बढ़त के साथ 15972.30 पर खुला
  • सेंसेक्स 480.23 अंक की बढ़त के साथ 53410.54 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (13 मई 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 480.23 अंक यानी कि 0.91% की बढ़त के साथ 53410.54 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 164.30 अंक यानी कि 1.04% की बढ़त के साथ 15972.30 के स्तर पर खुला। 

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1486 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 397 शेयरों में गिरावट आई जबकि 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (12 मई 2022, गुरुवार) बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 589 अंक टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 169 अंक की गिरावट के साथ 15,998 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,158.08 अंक की गिरावट के साथ 52,930.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 359.10 अंक की गिरावट के साथ 15,808.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   13 May 2022 4:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story