रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 41600 के पार, यस बैंक में 6.74% की तेजी

रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 41600 के पार, यस बैंक में 6.74% की तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 115.35 पॉइंट की तेजी के साथ 41,673.92 पर बंद हुआ जो कि सेंसेक्स का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में भी 38.05 पॉइंट की बढ़त देखी गई। यह 12,259.70 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो के शेयरों में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 13.25 अंकों की तेजी के साथ 41,571.82 पर खुला और 115.35 अंकों या 0.28 फीसदी तेजी के साथ 41,673.92 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,719.29 के ऊपरी और 41,456.40 के निचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 1.75 अंकों की मामूली तेजी के साथ 12,223.40 पर खुला और 38.05 अंकों या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 12,259.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,268.35 के ऊपरी स्तर और 12,191.15 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 172.28 (1.17%) की बढ़त के साथ 14,910.95 और स्मॉलकैप इंडेक्स 108.49 (0.81%) की बढ़त के साथ 13,462.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.11% की बढ़त देखी गई। यह 17,054.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 0.69% की बढ़त के साथ 5,741.25 के स्तर पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 24.87 (+0.17%) की बढ़त के साथ 14,814.16 और स्मॉलकैप इंडेक्स 8.30 (+0.06%) की बढ़त के साथ 13,395.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 12.55 (0.07%) की बढ़त देखी गई। यह 16,905.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -1.05 (0.02%) की गिरावट के साथ 5,690.85 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE पर 6 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो इंडेक्स में देखी गई जो 1.03% बढ़कर बंद हुआ। निफ्टी एफएमसीजी 0.31%, निफ्टी आईटी 0.65%, निफ्टी मीडिया 0.03%, निफ्टी मेटल 0.13% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.03% की बढ़त देखी गई। जबकि सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी फार्मा में रही। यह 0.22% की कमजोरी के साथ 8073.05 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक -0.01%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -0.32%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.07% और निफ्टी रिएल्टी में 0.05% की गिरावट देखी गई।

बीएसई के 11 सेक्टरों में तेजी
बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.98 फीसदी), ऊर्जा (1.37 फीसदी), बैंकिंग (1.05 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.05 फीसदी) व सूचना प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में -वित्त (0.31 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.26 फीसदी), रियल्टी (0.12 फीसदी), यूटीलीटिज (0.11 फीसदी) व आधारभूत सामग्री (0.09 फीसदी) रहे।

इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1248 शेयरों में तेजी और 1246 में गिरावट रही, जबकि 171 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक (6.74 फीसदी), टीसीएस (2.83 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.55 फीसदी), भारती एयरटेल (2.35 फीसदी) व महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- वीईडीएल (2.26 फीसदी), सनफार्मा (1.44 फीसदी), एचडीएफसी (1.41 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.76 फीसदी) व बजाज फाइनेंस (0.69 फीसदी)।

Created On :   19 Dec 2019 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story