Closing Bell : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,300 से नीचे बंद

Closing Bell : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,300 से नीचे बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी में 127.80 पॉइंट की गिरावट देखी गई
  • भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई
  • सेंसेक्स 416.46 पॉइंट की गिरावट के साथ 41
  • 528.91 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में नई ऊंचाई दर्ज करने के बाद लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स 416.46 पॉइंट की गिरावट के साथ 41,528.91 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में 127.80 पॉइंट की गिरावट देखी गई। यह 12,224.55 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट कोटल बैंक और रिलायंस के स्टॉक में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 317.63 अंकों की तेजी के साथ 42,263 पर खुला और 416.46 (0.99%) की गिरावट के साथ 41,528.91 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 42,273.87 के ऊपरी और 41,503.37 के निचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 78.15 अंक की तेजी के साथ 12,430.50 पर खुला और 127.80 (1.03%) की गिरावट के साथ 12,224.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,430.50 के ऊपरी और 12,216.90 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
BSE का मिडकैप इंडेक्स 90.11 (0.57%) की गिरावट के साथ 15,618.86 और स्मॉलकैप इंडेक्स 57.53 (0.39%) की गिरावट के साथ 14,651.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में (0.56%) की गिरावट देखी गई। यह 17,972.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स (0.69%) की गिरावट के साथ 6,244.40 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE पर 9 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 लाल निशान में बंद हुए। केवल एफएमसीजी और रिएल्टी ही ऐसे इंडेक्स रहे जिनमें बढ़त देखी गई। निफ्टी का बैंक इंडेक्स 1.61%, निफ्टी ऑटो 0.89%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 1.39%, निफ्टी आईटी 0.91%, निफ्टी मीडिया 1.84%, निफ्टी मेटल 1.01%, निफ्टी फार्मा 0.91%, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.51% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.62% की गिरावट देखी गई।

BSE के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी
बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.89 फीसदी), रियल्टी (0.71 फीसदी), यूटिलीटीज (0.45 फीसदी), बिजली (0.31 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- ऊर्जा (2.67 फीसदी) बैंकिंग (1.65 फीसदी) तेल एवं गैस (1.30 फीसदी), वित्त (1.26 फीसदी) और धातु (0.96 फीसदी)। बीएसई के कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 931 शेयरों में तेजी और 1614 में गिरावट रही, जबकि 167 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। पॉवरग्रिड (3.75 फीसदी), भारती एयरटेल (1.85 फीसदी), एशियन पेंट (0.95 फीसदी), आईटीसी (0.85 फीसदी) व आईसीआईसीआई बैंक (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- कोटक बैंक (4.70 फीसदी), रिलायंस (3.08 फीसदी), एनटीपीसी (2.48 फीसदी), ओएनजीसी (2.39 फीसदी) व टीसीएस (2.16 फीसदी)।

 

 

Created On :   20 Jan 2020 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story