Share market: सेंसेक्स ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई 44,523 पर और निफ्टी पहली बार 13,055 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई 44,523 पर और निफ्टी पहली बार 13,055 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 128.70 अंक या 1.00% की तेजी के साथ 13
  • 055.20 पर बंद
  • सेंसेक्स 445.87 अंक या 1.01% की बढ़त के साथ 44
  • 523.02 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 445.87 अंक या 1.01% की  बढ़त के साथ 44,523.02 पर और निफ्टी 128.70 अंक या 1.00% की तेजी के साथ 13,055.20 पर बंद हुआ। लगभग 1603 शेयरों में तेजी, 1167 शेयरों में गिरावट आई और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

अडानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को और एमएंडएम में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि टाइटन कंपनी, एचडीएफसी, बीपीसीएल, भारती एयरटेल और श्री सीमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2.4 फीसदी की बढ़त है। जबकि ऑटो, मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई।

Created On :   24 Nov 2020 3:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story