Share Market: कोरोनावायरस की चपेट में बाजार, सेंसेक्स 2,919 अंक लुढ़का

Share Market: कोरोनावायरस की चपेट में बाजार, सेंसेक्स 2,919 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 2
  • 919.26 अंक या 8.18% की गिरावट के साथ 32
  • 778.14 पर बंद
  • निफ्टी 825.30 अंक या 7.89% नीचे गिरकर 9
  • 633.10 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनावायरस के कारण देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 2,919.26 अंक या 8.18% की गिरावट के साथ 32,778.14 पर, जबकि निफ्टी 825.30 अंक या 7.89% नीचे गिरकर 9,633.10 पर बंद हुआ है। लगभग 216 शेयरों में तेजी, 2203 शेयरों में गिरावट आई है और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स के सभी शेयर गिरावट में बंद हुए हैं। जबकि बीपीसीएल, यूपीएल, यस बैंक, वेदांत और गेल निफ्टी में टॉप लूजर्स रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी गिरावट में बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 12 फीसदी की गिरावट आई। वहीं एनर्जी (9.4 फीसदी), मेटल, आईटी और फार्मा 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। 

Created On :   12 March 2020 4:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story