Closing Bell: सेंसेक्स 581 अंक लुढ़का, निफ्टी 8263 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स 581 अंक लुढ़का, निफ्टी 8263 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 205.35 अंकों या 2.42% की गिरावट के साथ 8263.45 पर बंद
  • सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर 28288.23 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को भी बाजार गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर 28288.23 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 205.35 अंकों या 2.42% की गिरावट के साथ 8263.45 पर बंद हुआ। लगभग 574 शेयरों में तेजी, 1791 शेयरों में गिरावट आई है और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि भारती इंफ्राटेल, कोल इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक और ओएनजीसी में गिरावट देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 3.7 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 

69 पैसे कमजोर होकर 74.95 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है। रुपये की शुरुआत आज भारी कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 69 पैसे की कमजोरी के साथ 74.95 के स्तर पर खुला है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया कल सपाट होकर 74.26 के स्तर पर बंद हुआ था। 

यह खबर भी पढ़ें - Closing Bell: सेंसेक्स 810 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,966 के नीचे बंद हुआ

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
वायरस के कारण पिछले सप्ताह बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इसका असर इस सप्ताह भी जारी है। बुधवार को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,709.58 अंक या 5.59% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर पर 28,869.51 पर, जबकि निफ्टी 425.55 अंक या 4.75% नीचे गिरकर 8,541.50 पर बंद हुआ था।

Created On :   19 March 2020 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story