Share market: सेंसेक्स 1,011 अंक लुढ़का, निफ्टी 8981 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 1,011 अंक लुढ़का, निफ्टी 8981 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,011.29 अंकों या 3.20% की गिरावट के साथ 30636.71 पर, जबकि निफ्टी 280.40 अंक या 3.03% की गिरावट के साथ 8981.45 पर बंद हुआ। लगभग 732 शेयरों में तेजी, 1647 शेयरों में गिरावट आई है और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और ज़ी एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प और सिप्ला में तेजी के साथ कारोबार हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा को छोड़कर आईटी, ऑटो, बैंक, एनर्जी और इंफ्रा में गिरावट रही।  बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 2.5-3 प्रतिशत गिर गए।

 

Created On :   21 April 2020 4:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story