Share market: सेंसेक्स 128 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,029 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 128 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,029 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 128.84 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 33,980.70 पर, जबकि निफ्टी 32.40 अंक या 0.32% नीचे गिरकर 10,029.10 पर बंद हुआ। लगभग 1287 शेयरों में तेजी, 1132 शेयरों में गिरावट आई और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि वेदांत, टेक महिंद्रा, ज़ी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में  निफ्टी बैंक 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया। जबकि अन्य सूचकांक तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट बंद हुए।

बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को बाजार में लगातार 6वें दिन मजबूती देखने को मिली थी। निफ्टी 11 मार्च के बाद पहली बार 10,000 के पार बंद हुआ था। सेंसेक्स 284.01 अंक या 0.84% बढ़कर 34109.54 पर और निफ्टी 82.40 अंक या 0.83% की बढ़त के साथ 10061.50 पर बंद हुआ था।

Created On :   4 Jun 2020 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story