Share market: सेंसेक्स 708 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,902 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 708 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,902 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 708.68 अंक या 2.07% नीचे गिरकर 33538.37 पर और निफ्टी 214.20 अंक या 2.12% की गिरावट के साथ 9902 पर बंद हुआ है। लगभग 1016 शेयरों में तेजी, 1497 शेयरों में गिरावट आई है, और 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम और पावर ग्रिड में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि भारती इंफ्राटेल, ज़ी एंटरटेनमेंट, एसबीआई, वेदांता और टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 290.36 अंक या 0.86% बढ़कर 34247.05 पर और निफ्टी 69.50 अंक या 0.69% की बढ़त के साथ 10116.20 पर बंद हुआ था।

Created On :   11 Jun 2020 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story