Share market: सेंसेक्स 420 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,740 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 420 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,740 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 121.80 अंक या 1.15% की बढ़त के साथ 10740 पर बंद
  • सेंसेक्स 419.87 अंक या 1.16% बढ़कर 36471.68 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी रही। सेंसेक्स 419.87 अंक या 1.16% बढ़कर 36471.68 पर और निफ्टी 121.80 अंक या 1.15% की बढ़त के साथ 10740 पर बंद हुआ है। लगभग 1058 शेयरों में तेजी, 1512 शेयरों में गिरावट आई है, और 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी में इंफोसिस, बीपीसीएल, सिप्ला, एमएंडएम और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, आईटीसी, जी एंटरटेनमेंट और आईओसी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट रही। 

बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.75 अंक या 0.05% बढ़कर 36051.81 पर और निफ्टी 10.80 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 10618.20 पर बंद हुआ था।

Created On :   16 July 2020 3:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story