- दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लागू, 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी
- कोरोनाः दिल्ली के अस्पतालों में हालत खराब, ICU के सिर्फ 42 बेड उपलब्ध
- दिल्ली: 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रहेगी
- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
Share market: सेंसेक्स 130 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,075 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
- सेंसेक्स 129.18 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 37606.89 पर बंद
- निफ्टी 28.70 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 11073.50 पर बंद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 129.18 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 37606.89 पर और निफ्टी 28.70 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 11073.50 पर बंद हुआ। लगभग 1221 शेयरों में तेजी, 1407 शेयरों में गिरावट आई और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
निफ्टी पर आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि सिप्ला, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एसबीआई और यूपीएल में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टोरल फ्रंट पर फार्मा इंडेक्स एफएमसीजी, आईटी और मेटल में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि एनर्जी, ऑटो और इन्फ्रा सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली।
गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 335.06 अंकों या 0.88% की गिरावट के साथ 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 अंकों या 0.90% की गिरावट के साथ 11,102.20 पर बंद हुआ था।