Share market: सेंसेक्स में 750 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11,095 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स में 750 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11,095 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 748.31 अंक या 2.03% बढ़कर 37,687.91 पर और निफ्टी 203.70 अंक या 1.87% की बढ़त के साथ 11,095.30 पर बंद हुआ। लगभग 1685 शेयरों में तेजी, 933 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, ज़ी एंटरटेनमेंट, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति सुजुकी में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, बीपीसीएल और टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत की तेजी आई।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 667.29 अंकों या 1.77% की गिरावट के साथ 36,939.60 पर और निफ्टी 181.90 अंकों या 1.64% की गिरावट के साथ 10891.60 पर बंद हुआ था। 

Created On :   4 Aug 2020 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story