Share market: सेंसेक्स 15 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,210 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 15 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,210 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पाचंवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 15.12 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38040.57 पर और निफ्टी 13.80 अंकों या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11214 पर बंद हुआ है।

एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक और इंफोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टरों में मिडकैप इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी और फार्मा सेक्टर गिरावट में बंद हुए। 

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 362.12 अंक या 0.96% की तेजी के साथ 38025.45 पर और निफ्टी 98.50 अंक या 0.89% की बढ़त के साथ 11,200.20 पर बंद हुआ था।

Created On :   7 Aug 2020 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story