Closing bell: सेंसेक्स में 634 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11335 के नीचे बंद हुआ

Closing bell: सेंसेक्स में 634 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11335 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 193.60 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ 11333.90 पर बंद
  • सेंसेक्स 633.76 अंक या 1.63% गिरकर 38357.18 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 633.76 अंक या 1.63% गिरकर 38357.18 पर और निफ्टी 193.60 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ 11333.90 पर बंद हुआ। लगभग 1002 शेयरों में तेजी, 1674 शेयरों में गिरावट आई और 177 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी पोर्ट्स और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि मारुति सुजुकी और ज़ी एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स फार्मा, बैंक, इंफ्रा और एनर्जी गिरावट में बंद हुए। वहीं मेटल इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1-1.7 फीसदी गिरकर बंद हुए।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 95.09 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 38990.94 पर और निफ्टी 7.50 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 11527.50 पर बंद हुआ था।

Created On :   4 Sep 2020 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story