Closing bell: सेंसेक्स 52 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,320 के नीचे बंद हुआ

Closing bell: सेंसेक्स 52 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,320 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 37.60 अंकों या 0.33% की गिरावट के साथ 11
  • 317.40 पर बंद
  • सेंसेक्स 51.88 अंकों या 0.14% की गिरावट के साथ 38365.35 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरवाट रही। सेंसेक्स 51.88 अंकों या 0.14% की गिरावट के साथ 38365.35 पर और निफ्टी 37.60 अंकों या 0.33% की गिरावट के साथ 11,317.40 पर बंद हुआ। लगभग 957 शेयरों में तेजी, 1695 शेयरों में गिरावट आई है और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर बीपीसीएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जबकि भारती इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, ज़ी एंटरटेनमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। वहीं आईटी को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1-1.5 प्रतिशत तक लुढ़के।

सोमवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 60 अंक चढ़कर 38,417 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 41 अंक चढ़कर 11,375 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   8 Sep 2020 3:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story